नाला की झाड़ियों में फंसा मिला शव, इलाके में मची सनसनी

Updated:
विज्ञापन

क्राइम सीन फाइल फोटो

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के धर्मबांध नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

एमजीएम थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी स्थित धर्मबांध नाला में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नाला किनारे झाड़ियों में शव फंसा हुआ देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एमजीएम पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाला से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी.

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मबांध नाला के पास रहने वाले कुछ युवक बुधवार सुबह नाला की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी. शव काफी पुराना बताया जा रहा है और सड़ जाने के कारण उसकी स्थिति खराब है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. फिलहाल पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola