जुगसलाई गोलचक्कर पर पलटा आयरन गिट्टी लदा ट्रेलर, खलासी घायल; चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर पलटा ट्रेलर

जुगसलाई गोलचक्कर के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जहां आयरन गिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस घटना में ट्रेलर का खलासी घायल हो गया, जबकि चालक मौके से भाग निकला.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जुगसलाई गोलचक्कर के पास बुधवार को आयरन गिट्टी लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रेलर में सवार खलासी घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय प्रशासन की मदद से घायल खलासी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर जुगसलाई गोलचक्कर से मुड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया. टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया. ट्रेलर में आयरन गिट्टी लदी हुई थी.

ट्रेलर पलटते ही मौके पर जुटी भीड़

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल खलासी को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है.

फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना के कारणों और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola