पुलिया के रेलिंग से टकराई ट्रक, चार घंटे तक सड़क रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ट्रैक

जमशेदपुर के कमलपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई. इस दुर्घटना के कारण बराभूम-बांदोवान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कमलपुर थानांतर्गत बागुड़दा पुलिया के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई. दुर्घटना के बाद बराभूम बांदोवान सड़क पर वाहनों की लंबी जाम लग गई. घटना मंगलवार की देर रात करीब दो बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कमलपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया.

चार घंटे बाद हटाया गया ट्रक

पुलिस के लगातार प्रयास के बाद करीब चार घंटे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने पुलिया से हटाया. उसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दोनों ओर से आने जाने वाली गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. कमलपुर पुलिस ने बताया कि ट्रक पर कोई भाल लोड नहीं था. पुलिया क्रास करने के दौरान ट्रक में कुछ खराबी आई और वह रेलिंग को टक्कर मार कर उसमें फंस गया. उसे निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया. उसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola