आफताब हत्याकांड : शाहरुख 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर, शुरू हुई पूछताछ
आफताब आलम (फाइल फोटो)
जमशेदपुर आफताब हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता मो. शाहरुख को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लिया है. पुलिस हथियार बरामदगी और साजिश की जांच में जुटी है.
जमशेदपुर. बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में आफताब आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे मो. शाहरुख को मंगलवार को बर्मामाइंस थाना पुलिस 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान शाहरुख ने आफताब आलम की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
पुलिस अब शाहरुख की निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी में जुटी है. जानकारी के अनुसार, आफताब आलम की हत्या की साजिश शाहरुख ने ही रची थी. आरोप है कि उसने हमलावरों को हथियार भी उपलब्ध कराया था.
हत्या के बाद अगले ही दिन कोर्ट में किया सरेंडर
जानकारी के अनुसार, आफताब आलम पर 2 अगस्त की रात फायरिंग की गई थी. इसके बाद शाहरुख ने योजनाबद्ध तरीके से 3 अगस्त को पुराने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर मामले की जांच कर रही है.
जानें क्या है पूरा मामला
बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में आफताब आलम की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस को शाहरुख की भूमिका पर संदेह हुआ. इसके बाद उसे 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है.
पुलिस का फोकस अब हत्या की पूरी साजिश, हमलावरों की भूमिका और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार तक पहुंचने पर है. शाहरुख से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर होने वाली कार्रवाई के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










