महिला ने लगाया आरोप - शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण और लूट लिए पैसे, और फिर...

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

जमशेदपुर के मानगो में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और पैसे ऐंठने के आरोपी राणा उर्फ देवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार था.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो थाना में शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने का मामला विगत दिनों सामने आया था. शिकायत में युवती ने बताया था कि उसे आरोपी ने शादी का झांसा दिया था. उसके बाद कई बार उसके साथ याैन शोषण किया. इसके बाद जब युवती शादी के लिए बात करती थी तो आरोपी टालता रहता था. अंत में उसने थाने में इसकी शिकायत की थी. शिकायत किए जाने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवती से जबरन वसूले थे रुपये

आरोपी ने युवती का यौन शोषण करने के अलावा जबरन पैसे भी लिये थे. उसके बाद फरार था. मानगो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी राणा उर्फ देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से परसुडीह का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, एक युवती ने 3 जुलाई को राणा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जबरन रुपये लेने का मामला दर्ज कराया था. केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था.

बुधवार को आरोपी के ठिकाने की मिली थी जानकारी

बुधवार को पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर राणा उर्फ देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola