भुइयांडीह में युवक ने फरसा से लोगों पर किया हमला, दो घायल
भुइयांडीह में मारपीट का जांच करने पहुंची सीतारामडेरा थाना की पुलिस | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के भुइयांडीह में नशे में धुत युवक ने फरसे से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। आरोपी फरार है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सीतारा मडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक ने बुधवार को जमकर उत्पात मचाया. युवक ने बस्ती के लोगों पर फरसा से हमला किया. जिसमें दो लोग घायल हो गये. घायलों में पार्थो कुमार और अमन जायसवाल शामिल है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया. घायल अमन जायसवाल के अनुसार बस्ती का सौरभ दास अक्सर नशे की हालत में बस्ती में उत्पात मचाता है. उसके खिलाफ सात से आठ बार सीतारामडेरा थाना में शिकायत की गयी, मगर कोई कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है. बुधवार को भी वह नशे की हालत में बस्ती के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था. मना करने पर उसने घर से फरसा लाकर हमला कर दिया. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. मगर आरोपी सौरभ दास फरार मिला. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










