हलुदबनी में महिलाओं को दिया गया आर्थिक आत्मनिर्भरता का मंत्र

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी हलुदबनी पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के हलुदबनी में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें बचत और सुरक्षित निवेश के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह स्थित हलुदबनी पूर्वी पंचायत मंडप में ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का सफल नेतृत्व हलुदबनी पूर्वी पंचायत की मुखिया पानू मुर्मू ने किया. इस जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के स्टेट इंचार्ज अजय मिश्रा और केरुवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू मौजूद थे. दोनों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें घरेलू बजट और वित्तीय नियोजन की बारीकियों से अवगत कराया. उन्होंने महिलाओं को समझाया कि केवल मेहनत की कमाई की बचत करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पैसों का सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है. महिलाओं को विभिन्न निवेश विकल्पों, बाजार के जोखिमों और सुरक्षित वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को धोखाधड़ी से बचने के विशेष टिप्स दिये गये. उनसे अपील की गयी कि किसी भी लुभावनी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. बिना समझे कहीं भी निवेश न करें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई पूरी तरह सुरक्षित रहे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola