हल्दीपोखर में खटिक समाज के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश सोनकर

Updated:
विज्ञापन

हल्दीपोखर मे सम्मेलन का आयोजन. | Prabhat Khabar Network

हल्दीपोखर में आयोजित अखिल भारतीय खटिक समाज के सम्मेलन में प्रकाश सोनकर को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष चुना गया। समाज के उत्थान पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

हल्दीपोखर. पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय खटिक समाज का एक दिवसीय सम्मेलन प्रकाश सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगेश्वर खटिक और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव रमेश सोनकर शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन किया गया, जिसमें प्रकाश सोनकर को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का जिलाध्यक्ष, सविता खटिक को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और निखिल सोनकर को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. नवचयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता को अत्यंत आवश्यक बताया. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश सोनकर ने समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर प्रदीप सोनकर, नंदू सोनकर, सुमित सोनकर, अमित सोनकर, विकास सोनकर, रेखा सोनकर, पूनम सोनकर, लालमुनि सोनकर, शकुंतला सोनकर, नीलम सोनकर, रचना सोनकर, गीता सोनकर समेत खटिक समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
संजय सरदार

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola