Ranchi News: नामकुम में मिला मोर्टार बम, आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल
रांची के नामकुम में एक शक्तिशाली बम मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम ने उसे डिफ्यूज किया.
राजेश वर्मा, रांची : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक शक्तिशाली मोर्टार बम मिलने से दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना मिलने के बाद नामकुम पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जंगलों के बीच ले जाकर उसे डिफ्यूज कर दिया. बम के फटते ही जबरदस्त आवाज हुई और आसपास इलाका थर्रा उठा. ये घटना हाहाप पंचायत के एक बस्ती की है. बम एक अर्द्धनिर्मित चाहरदिवारी के अंदर मिट्टी में दबी मिली.
क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में इस चाहरदिवारी का काम करा रहे रवि पाहन ने बताया कि जमीन गांव के किसी रैयत की थी. जिसे बैंक में कार्यरत सागर नाम के व्यक्ति ने खरीदा है. वह अक्सर बाहर ही रहता है. हर दिन की भांति वहां पर करने वाले मजदूर शनिवार को पहुंचे. जमीन में कई जगहों पर बड़े गड्ढे हैं, जिसे भरने के लिए सरवल से हाइवा के द्वारा मिट्टी मंगाई गई थीं. मिट्टी फैलाने के क्रम में मजदूरों को बम मिला. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया.
35 मीटर है बम का रेंज
बम निरोधक दस्ते का नेतृत्व कर रहे गणेश पान ने बताया कि बरामद बम 81 मोर्टार हैं. इस बम का रेंज 35 मीटर है. इसके फटने से यह 120 फीट क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. बम काफी पुराना है एवं जंक लग चुका है. बम कभी खराब नहीं होता है, इसलिए इसे वायर के माध्यम से डिफ्यूज किया गया. वहीं, पुलिस ने इस संबंध में कहा कि चाहरदिवारी के अंदर गिराईं जा रही मिट्टी में बम मिलने की सूचना हमें दी गई थी. फिलहाल ये बम कहां से आयी इसकी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










