रांची में असामाजिक तत्वों ने फिर की मंदिरों में तोड़फोड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Mar 2024 10:50 AM

विज्ञापन

फाइल फोटो

रांची के बुढ़मू के तीन मंदिरों में असामजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की जल्द से जल्द मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया. उमेडंडा स्थित प्रसिद्ध प्राचीन आस्था एवं भक्ति स्थल पर जब सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब देखा कि शिव मंदिर का शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति एवं भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशुल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित कर दिया है. ये जानकारी आस-पास के इलाके में आग की तरह फैल गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुढ़मू छापर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राम नारायण चौधरी, बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और वास्तुस्थिति का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनायी हुई है. सूचना मिलने के बाद सांसद संजय सेठ, विधायक समरीलाल व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे.

ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अडिग

ग्रामीण घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अडिग हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जाम समाप्त करने की बात कर रहे हैं. तो वहीं सांसद संजय सेठ और विधायक समरीलाल भी ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे भी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सड़क पर बैठेंगे. सांसद संजय सेठ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola