ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, न्याय की मांग को लेकर विरोध मार्च
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बीआइटी थाना क्षेत्र के केदल की बहु व बूटी की बेटी भारती कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सात गांव के ग्रामीणों ने विरोध मार्च निकाला.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेसरा.
बीआइटी थाना क्षेत्र के केदल की बहु व बूटी की बेटी भारती कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सात गांव के ग्रामीणों ने विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च ग्राम विकास समिति के बैनर तले मुहर्रम टोली हनुमान मंदिर से शुरू होकर बूटी मोड़ गुमला पेट्रोल पंप तक गया. फिर पुनः शिवाजी चौक बूटी मोड़ पर सभा आयोजित कर मृतका को श्रद्धांजलि दी. मार्च में बीआइटी, डूमरदगा, किशुनपुर, खिजुर टोला, बूटी, बड़गाईं, माहुराम टोली के ग्रामीण महिला व पुरुष शामिल हुए. गौरतलब हो कि बुधवार की देर रात भारती अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पायी गयी थी. उसके मायके वालों ने पति पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. मार्च में सुरेंद्र पाहन, संजय कुमार महतो, आशीष महतो, मोहन लाल महतो, दिलीप उरांव, महेंद्र महतो, आनंद गोप, अशोक पंडित ,शिल्पा महतो, नीलम कुमारी, सलोनी कुमारी, सरिता देवी, संध्या देवी, सोनी देवी, सुनीता तुर्की, देवंती देवी, मुनिता देवी, अंजू देवी, निर्मला देवी, सुमी टोप्पो व ग्रामीण शामिल थे.बूटी मोड़ में कैंडल जला कर मृतका भारती कुमारी को दी गयी श्रद्धांजलिB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










