Ranchi News : नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार...

Published by : PUJA KUMARI Updated At : 28 Oct 2025 6:43 PM

विज्ञापन

श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभात फेरी

रांची. श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी निकाली गयी. बाबा नानक तेरी जय होवे के जयघोष के साथ प्रभात फेरी सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से निकलकर विभिन्न गली और गेरा चौक होते हुए दर्शन दिउड़ी गेट वापस पहुंच कर समाप्त हुई. कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, बबीता पपनेजा ने नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार…, सबीना का मां प्यो आप है आपके साथ करे…, चलो चल रल मिल दर्शन करिये सतगुरु नानक आये ने… शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा. सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की और मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से अरदास की. प्रभात फेरी में अर्जुन दास मिढा, अशोक गेरा, मोहन काठपाल, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, आशु मिड्ढा, नवीन मिढा, रमेश तेहरी, रमेश गिरधर, राजेन्द्र मक्कड़, हरीश तेहरी, भरत गाबा, पंकज मिढ़ा, बसंत काठपाल, हरविंदर सिंह, मनीष मल्होत्रा, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, जितेश बेदी अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PUJA KUMARI

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

PUJA KUMARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola