Emergency in India: आपातकाल में डालटेनगंज जेल के कैदी खाते थे खीर-पूरी, बढ़ जाती थी फिनाइल की डिमांड

इंदर सिंह नामधारी.
Emergency in India: आपातकाल में पलामू के डालटेनगंज जेल में कैदी खाते जब भी खीर-पूरी खाते थे, जेल में फिनाइल की डिमांड बढ़ जाती थी. वजह जानकर रह जाएंगे दंग.
Emergency in India: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को इमरजेंसी (आपातकाल) लगाया था. इमरजेंसी के 50वें वर्ष में भी लोग इसे नहीं भूले हैं. विरोधी दल के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. लोगों के नागरिक अधिकार छीन लिए गए थे. गिरफ्तारी से जो लोग बच गए, वे छिपते-छिपाते आंदोलन करते रहे. लेकिन, कुछ लोग जेल में भी खीर-पूरी खाते थे. इसकी वजह से फिनाइल की डिमांड बढ़ जाती थी.
इमरजेंसी में डालटेनगंज से कोई नहीं जाना चाहता था हजारीबाग जेल
सुनने में यह बात अजीब लग सकती है, लेकिन है यह सोलह आने सच. जी हां, तब झारखंड अलग राज्य नहीं बना था. अविभाजित बिहार था. बिहार के जेलों में भी बड़ी संख्या में लोग बंद थे. तब पलामू जिला बिहार का हिस्सा हुआ करता था. यहां के डालटेनगंज जेल में कई नेता बंद थे. कई बार खबर आई कि इस जेल में बंद कैदियों को जल्दी ही हजारीबाग सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा. लेकिन, यहां सजा काट रहे लोग किसी अन्य जेल में जाने के लिए तैयार नहीं थे.
कैदियों की इच्छा से जेल में खीर-पूरी बनवाते थे जेलर
इसकी बड़ी वजह थी, डालटेनगंज (पलामू) जेल के जेलर की सहृदयता. आंदोलनकारियों के प्रति वह बहुत सहानुभूति रखते थे. जब भी कैदियों को अच्छा भोजन करने का मन करता था, जेलर उनके लिए खीर-पूरी का इंतजाम करवाते थे. झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने कई बार पत्रकारों को यह किस्सा सुनाया.
इंदर सिंह नामधारी सुनाते हैं बीएल दास की सहृदयता के किस्से
जमशेदपुर में आपातकाल दिवस पर एक संगोष्ठी में भी इंदर सिंह नामधारी ने डालटेनगंज के जेलर बीएल दास की सहृदयता और कैदियों के प्रति उनके मृदु व्यवहार का वाकया सुनाया था. उन्होंने कहा था कि जब भी हमें खीर-पूरी खाने की इच्छा होती थी, हमलोग जेलर बीएल दास से आग्रह करते थे. वह जेल में हमारे लिए खीर-पूरी बनवा देते थे.
फिनाइल की डिमांड बढ़ाकर कैदियों को खिलाते थे खीर-पुड़ी
इंदर सिंह नामधारी कहते हैं कि एक बार उन्होंने जेलर साहब से पूछा कि जब भी हम आपसे कहते हैं, आप हमारे लिए खीर-पूरी का इंतजाम कर देते हैं. इसके पैसे का इंतजाम आप कहां से करते हैं. क्या सरकार आपको इसके लिए पैसे देती है. तब बीएल दास ने उनको बताया था कि जेल की सफाई के लिए हमलोग फिनाइल मंगवाते हैं. जब भी आपलोगों को खीर-पूरी खाने की इच्छा होती है, हम फिनाइल की डिमांड बढ़ा देते हैं. उसी पैसे से आपलोगों के लिए खीर-पूरी बनवाते हैं.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




