मार्च 2026 का कर्क राशिफल: निवेश के लिए श्रेष्ठ समय, जीवनसाथी के सहयोग से चमकेगी किस्मत

मंथली कर्क राशिफल
March 2026 Kark Rashifal: क्या निवेश के मामले में यह महीना आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा? क्या जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बड़ी आर्थिक सफलता का द्वार खोलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Kark Rashifal: कर्क राशि: मार्च महीने की शुरुआत आपकी राशि के चंद्रमा से हो रही है, जिससे मानसिक चंचलता रहेगी. आठवें भाव के ग्रह स्वास्थ्य और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने का संकेत दे रहे हैं. क्योंकि आपकी राशि क दूसरे भाव (धन, वाणी) में चंद्र ग्रहण लगने से संचित धन की हानि और कटु वाणी के कारण नुकसान की संभावना है. आपके जातक के लोग संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं.
बिजनेस-करियर: इस महीने निवेश के लिए महीना बेहतरीन है, शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और आप नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहेंगे.जोखिम ना ले . साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें. ग्रहण के प्रभाव से कुछ भ्रम या गलतफहमी हो सकती है, इसलिए लिखित समझौते ध्यान से करें. नौकरी में परिवर्तन का विचार हो तो जल्दबाजी न करें.
लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी, जीवनसाथी की सलाह से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आप एक-दूसरे के करीब महसूस करेंगे.पुराने पार्टनर की एंट्री दुबारा हो सकती है . अविवाहित जातकों के लिए परिवार के माध्यम से प्रस्ताव आ सकते हैं. रिश्तों में धैर्य और विश्वास बनाए रखना आवश्यक है.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें, योग लाभकारी होगा. जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए नियमित व्यायाम और कैल्शियम युक्त आहार लें. महीने के मध्य में थकान अधिक महसूस हो सकती है, इसलिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.
शुभ सलाह: योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.
सावधानी: भावुकता में आकर कोई व्यावसायिक समझौता न करें. खान-पान में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है.
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें. पूर्णिमा का व्रत रखना शुभ होगा.
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार
शुभ अंक: 2, 7
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




