मार्च 2026 का वृषभ राशिफल: भाग्य का साथ और पदोन्नति के योग, व्यापार में होगा जबरदस्त मुनाफा

मंथली वृषभ राशि
March 2026 Vrishabh Rashifal: क्या इस महीने प्रमोशन की आपकी पुरानी इच्छा पूरी होने वाली है? क्या पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा दिलाएगा? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Vrishabh Rashifal:वृषभ राशि: आपकी राशि के दशम भाव में ग्रहों की युति करियर में बड़े बदलाव लाएगी. क्योंकि आपकी राशि के 4थे भाव (सुख, माता) में चंद्र ग्रहण होने से घरेलू सुख में कमी और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है. पदोन्नति की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी. स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें. आपके जातक के लोग शांत, धैर्यवान और विलासिता प्रेमी होते हैं. ये थोड़े जिद्दी हो सकते हैं,.
बिजनेस-करियर: करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय सटीक है, प्रमोशन के प्रबल योग हैं. बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है.किसी तरह के फैसला लेने से पहले अपने पुराने अनुभवों से सिख ले . व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार का है, लेकिन जल्दबाजी में बड़ा निवेश न करें. साझेदारी में पारदर्शिता रखें. महीने के अंत में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या नया ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी.
लव लाइफ: लव लाइफ में किसी तीसरे का हस्तक्षेप तनाव पैदा कर सकता है, संवाद स्पष्ट रखें. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपसी विश्वास और प्रेम गहरा होगा.किसी तीसरे व्यक्ति की नजर आपके अफेयर पर है ,सतर्क रहे . अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, खासकर परिवार के माध्यम से. भावनाओं में संतुलन रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें.
स्वास्थ्य: पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा. नियमित योग और ध्यान का सहारा लें, इससे मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी.स्क्रीन टाइम को कम करे . मीठा और भारी भोजन सीमित करें. हृदय और रक्तचाप से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए.
शुभ सलाह: कार्यस्थल पर राजनीति से बचें.
सावधानी: ऑफिस की राजनीति और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें.
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार
शुभ अंक: 6, 2
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




