मार्च 2026 का सिंह राशिफल: चुनौतियों के बीच मिलेगी बड़ी जीत, शत्रुओं पर भारी पड़ेगी आपकी सूझबूझ

मंथली सिंह राशि
March 2026 Singh Rashifal: क्या आप मार्च महीने में बड़ी जीत हासिल करेंगे? क्या केतु के प्रभाव से रिश्तों में आने वाली खटास दूर होगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Singh Rashifal:सिंह राशि: केतु आपकी राशि में हैं और चंद्रमा महीने के अंत में यहां आएंगे. साझेदारी के कामों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. क्योंकि चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि यानी 1ले भाव (लग्न) में लग रहा है, जो स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और शारीरिक कष्ट का संकेत देता है. आपके जातक के लोग राजा की तरह शान से जीना पसंद करते हैं.
बिजनेस-करियर: व्यापार में कड़ा मुकाबला रहेगा, लेकिन आपकी सूझबूझ से आप प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे. करियर में उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आय के नए स्रोत विकसित होंगे.किसी मित्र की ओर से नया इनवेस्टमेंट मिल सकता है . व्यापारियों के लिए खर्च बढ़ने की संभावना है, विशेषकर मार्केटिंग, यात्रा या विस्तार योजनाओं में. निवेश सोच-समझकर करें. साझेदारी में स्पष्टता रखें और गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा पर ध्यान दें.
लव लाइफ: केतु की उपस्थिति से रिश्तों में थोड़ा खिंचाव मुमकिन है, धैर्य और संयम से काम लें. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और बहस से बचें, महीने के अंत तक स्थितियां सुधरेंगी. अफेयर को सार्वजनिक ना करे . अविवाहित जातकों के लिए विदेशी या अलग संस्कृति से जुड़े व्यक्ति के साथ रिश्ता बनने की संभावना है. गलतफहमियों से बचने के लिए संवाद बनाए रखें.
स्वास्थ्य: अपनी आंखों और सिरदर्द का विशेष ध्यान रखें, स्क्रीन टाइम कम करना आपके लिए हितकर होगा. संतुलित दिनचर्या अपनाएं और सुबह की सैर को अपनी आदत में शामिल करें, लाभ मिलेगा. अनियमित दिनचर्या से बचें और खर्च की तरह ऊर्जा का भी संतुलन बनाए रखें. महीने के अंत तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा.
शुभ सलाह: महत्वपूर्ण निर्णय महीने के मध्य के बाद लें.
सावधानी: केतु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. अहंकार से दूर रहें.
उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार.
शुभ अंक: 1, 9
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




