मार्च 2026 का मिथुन राशिफल: गुरु की कृपा से बढ़ेगा मान-सम्मान, प्रेम जीवन में आएगी मधुरता

मंथली मिथुन राशिफल
March 2026 Mithun Rashifal: देवगुरु बृहस्पति की कृपा से क्या मार्च में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी? क्या सिंगल जातकों के लिए इस महीने प्रेम की नई शुरुआत होने वाली है? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Mithun Rashifal: मिथुन राशि: आपकी राशि में गुरु विराजमान हैं, जो आपको बौद्धिक बढ़त देंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी. लेकिन आपकी राशि के तीसरे भाव (पराक्रम, भाई-बहन) में चंद्र ग्रहण शुभ फल देगा, जिससे धन और वैभव की प्राप्ति के योग बनेंगे. आपके जातक के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और बातूनी होते हैं.
बिजनेस-करियर: आपकी राशि में गुरु की उपस्थिति मान-सम्मान बढ़ाएगी और नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे.अपने सीनियर के सलाह से कोई फैसला ले . हालांकि ग्रहण के प्रभाव से शुरुआत में भ्रम या निर्णय में देरी हो सकती है, लेकिन सही सलाह लेने पर कार्य सफल होंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. नौकरी बदलने का विचार हो तो महीने के अंत में प्रयास करना शुभ रहेगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक भावुक और समर्पित रहेंगे. सिंगल लोगों की तलाश पूरी हो सकती है, किसी पुराने मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.नए पार्टनर को प्रपोज ना करे . अविवाहित लोगों के लिए सोशल सर्कल या मित्रों के माध्यम से नया रिश्ता जुड़ सकता है. भावनात्मक निर्णय में जल्दबाजी न करें.
स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले और फेफड़ों का ख्याल रखना जरूरी है. पर्याप्त नींद लें और हाइड्रेटेड रहें, ताकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके शरीर पर न पड़े.प्रतिदिन व्यायाम करे . प्राणायाम, नियमित सैर और पर्याप्त नींद आपको संतुलित रखेगी. स्क्रीन टाइम कम करें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें.
शुभ सलाह: नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उत्तम समय है.
सावधानी: भ्रम की स्थिति में कोई बड़ा फैसला न लें. वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है.
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार
शुभ अंक: 5, 3
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




