मार्च 2026 का मेष राशिफल: करियर में नई ऊंचाइयों का योग, सरकारी कार्यों में मिलेगी बड़ी सफलता

मंथली मेष राशि
March 2026 Mesh Rashifal: क्या मार्च में आपके करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का योग बन रहा है? क्या सरकारी क्षेत्र से जुड़े आपके अधूरे काम इस महीने पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Mesh Rashifal: मेष राशि: इस महीने ग्रहों का जमावड़ा आपके लाभ स्थान पर है. ग्रहण आपके 5वें भाव (संतान, बुद्धि) में लगेगा, जिससे निर्णय लेने में भ्रम और मानसिक चिंता बढ़ेगी. यह समय धैर्य रखने का है. हालांकि आय के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन राहु की उपस्थिति के कारण निवेश में जल्दबाजी न करें. महीने के अंत में यात्रा के योग हैं. मेष जातक जन्मजात से नेतृत्व करने वाले होते हैं और किसी के नीचे दबकर काम करना पसंद नहीं करते यही नजरिया आपको अपनी मंजिल तक लेकर जाएगी.
बिजनेस-करियर: इस महीने कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तेजी आएगी, नए प्रोजेक्ट्स से लाभ के योग बनेंगे. व्यापार में सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.निर्णय लेने मे सबकी सलाह ले, नहीं तो नुकसान हो सकता है . सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि अकेले निर्णय लेने से विवाद या आर्थिक हानि हो सकती है. महीने के मध्य में अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संतुलित रखें. प्रमोशन या पदोन्नति की चर्चा शुरू हो सकती है.
लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा, पुराने विवाद सुलझने से रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह समय विवाह की चर्चा शुरू करने के लिए उत्तम है. विवाह योग्य जातकों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं और रिश्ते को औपचारिक रूप देने की बातचीत आगे बढ़ सकती है. हालांकि अपने मन की हर बात तुरंत साझा करने से पहले सोच-विचार करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल है, लेकिन काम के बोझ के कारण थोड़ी थकान रहेगी. तली-भुनी चीजों से परहेज करें ताकि पाचन तंत्र और ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहे. पानी का सेवन बढ़ाएँ और नियमित दिनचर्या अपनाएँ. महीने के अंत में ऊर्जा स्तर बेहतर होगा और आप स्वयं को अधिक सक्रिय महसूस करेंगे.
शुभ सलाह: वाणी पर संयम रखें.
सावधानी: अति-उत्साह में आकर बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बहस न करें.
उपाय: मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
शुभ दिन: मंगलवार, रविवार
शुभ अंक: 9, 1
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




