नहीं मुख्यमंत्री जी, झारखंड में ‘ऑल इज वेल’ नहीं है, हेमंत सोरेन पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का हमला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मुख्य विपक्षी दल के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री ने सीएम की तरह व्यवहार नहीं किया. उन्होंने एक भगोड़े जैसा बर्ताव किया.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि अपनी तमाम सुरक्षा को धता बताते हुए एक राज्य का मुख्यमंत्री 40 घंटे तक लापता रहा. झारखंड में दो दिन से जो रहा था, वह किसी इंटरनेशनल बेस्ट सेलिंग फिक्शन नॉवेल की तरह है. इसकी कल्पना नहीं की जा सकती. मुख्यमंत्री ने झारखंड की 3.5 करोड़ जनता को 40 घंटे तक उनके हाल पर छोड़ दिया. 40 घंटे के बाद मुख्यमंत्री सामने आए और कहा कि ऑल इज वेल (सब ठीक है).
#WATCH | On Jharkhand CM Hemant Soren, state BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, "What happened in Jharkhand looked like a straight plot from an international best-selling fiction novel when a Chief Minister of a state goes missing for 40 hours, leaving behind his entire… pic.twitter.com/JQVcY0Bwhk
— ANI (@ANI) January 31, 2024
प्रतुल ने कहा, नहीं मुख्यमंत्री जी, सब ठीक नहीं है. आप राज्य के मुखिया हैं. सरकार के मुखिया हैं. आपने जो शपथ ली है, उसका पालन करना आपकी जिम्मेदारी है. आप बिना किसी जानकारी के लापता हो गए थे. आप 40 घंटे तक कहां रहे? बड़ा सवाल यह है कि आप राज्य की जनता को इस तरह बेसहारा कैसे कर सकते हैं? प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने एक सीएम की तरह व्यवहार नहीं किया. वह ऐसा व्यवहार कर रहे थे, जैसे कोई भगोड़ा करता है. यह बेहद दुखद है.
झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का यह बयान हेमंत सोरेन पर बने सस्पेंस के बाद आया है. दरअसल, शनिवार को हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए. सोमवार को ईडी की टीम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर उनसे पूछताछ करने के लिए गई. हेमंत सोरेन अपने सरकारी आवास पर नहीं मिले. टीम ने झारखंड भवन और उनके पिता शिबू सोरेन के आवास पर भी दबिश दी. हेमंत सोरेन वहां भी नहीं मिले.
Also Read: हेमंत सोरेन को खोजने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम, बाबूलाल मरांडी का ऐलान, कहा- पहली बार मुख्यमंत्री लापता
कई न्यूज एजेंसीज ने ईडी के हवाले से कहा कि हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से दो कार और 36 लाख रुपए बरामद हुए हैं. मंगलवार को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. चर्चा थी कि हेमंत सोरेन को अगर ईडी ने गिरफ्तार किया, तो वह कल्पना को कमान सौंप देंगे. लेकिन, शाम को इन अटकलों पर विराम लग गया.
सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने हेमंत सोरेन में आस्था जतायी. उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. साथ ही कहा कि हम सब आपके साथ मजबूती से खड़े हैं. आप हमारे मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे. ज्ञात हो कि रांची में कथित भूमि घोटाला केस से जुड़े मनी लाउंडरिंग मामले में हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करना चाहती थी. काफी आनाकानी के बाद पहली बार 20 जनवरी को हेमंत सोरेन ने ईडी को सीएम आवास में पूछताछ के लिए बुलाया.
Also Read: दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास पर मिले 36 लाख रुपए बाबूलाल मरांडी या ईडी ने प्लांट किया?
पहले दिन करीब साढ़े सात घंटे पूछताछ चली. बाद में ईडी ने फिर से उनसे पूछताछ के लिए जगह और समय बताने को कहा. 27 से 31 जनवरी तक का वक्त दिया गया. हेमंत सोरेन ने व्यवस्तता का हवाला देते हुए समय देने से इंकार कर दिया. झामुमो ने कहा कि मार्च तक सीएम के पास समय नहीं है. इसके बाद सीएम दिल्ली रवाना हो गए. इसी बीच ईडी की टीम ने दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर दबिश दी.
दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने के बाद झारखंड की राजनीति में अचानक उबाल आ गया. भाजपा नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को ‘लापता’ बताते हुए इसे मुद्दा बना दिया. आखिरकार सीएमओ से ईडी को एक ई-मेल के जरिए बताया गया कि 31 जनवरी को दिन में एक बजे सीएम आवास में आकर हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकते हैं. सोमवार से मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक सीएम का कोई अता-पता नहीं था. इसी मुद्दे पर प्रतुल शाहदेव ने उन पर हमला बोला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




