हेमंत सोरेन को खोजने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम, बाबूलाल मरांडी का ऐलान, कहा- पहली बार मुख्यमंत्री लापता

यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है. बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा है कि जो कोई भी बिना विलंब हमारे इस ‘होनहार’ मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा, उसे मेरी तरफ से 11 हजार रुपए का इनाम दिया जायेगा.
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार (30 जनवरी) को झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खोजकर लाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान भी किया. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब 40 घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं. चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं. यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है. बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा है कि जो कोई भी बिना विलंब हमारे इस ‘होनहार’ मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा, उसे मेरी तरफ से 11 हजार रुपए का इनाम दिया जायेगा.
झारखंड के लोगों से मार्मिक अपीलः-
हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले क़रीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर हैं।यह न सिर्फ़ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये ख़तरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की… pic.twitter.com/6QdNm5T0PS
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 30, 2024
उधर, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लैंड स्कैम से जुड़े मनी लाउंडरिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पर कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री फरार हैं, लापता हैं और इसलिए लापता हैं, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का काम किया. उन्होंने कहा कि अपने और अपने परिवार के लिए अकूत संपत्ति जमा करने की नीयत और नीति बनी हुई थी. जब जांच एजेंसियां जांच करने के लिए उनको बुला रहीं हैं, तो वे भागते फिर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की जांच पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री फरार हैं, लापता हैं और इसलिए लापता हैं क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का काम किया… जब जांच… pic.twitter.com/DvosG1mqSd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2024
Also Read: कोल्हान के तीनों जिलों के झामुमो कार्यकर्ता आज करेंगे राजभवन मार्च, इडी की कार्रवाई के बाद अलर्ट
गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ पर लिखा- एक कहावत है कि बापे पूत परापत घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़म थोड़ा… मतलब बेटा चाहे लाख अलग हो, लेकिन उसके कुछ गुण बाप से जरूर मिलते हैं. वीर शिबू सोरेन जी केंद्रीय मंत्री रहते 21 दिन गायब हो गए थे. आज उनका बेटा झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 2 दिन से गायब. डरपोक व कायर लोगों को जनता जान गई है. इतना ही नहीं, डॉ निशिकांत दुबे ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा- आज झारखंड के लोगों का मान-सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया.
एक कहावत है कि बापे पूत परापत घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़म थोड़ा… मतलब बेटा चाहे लाख अलग हो लेकिन उसके कुछ गुण बाप से ज़रूर मिलते हैं,वीर शिबू सोरेन जी केन्द्रीय मंत्री रहते 21 दिन ग़ायब हो गए थे आज उनका बेटा झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 2 दिन से ग़ायब । डरपोक व कायर लोगों…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 30, 2024
आज झारखंड के लोगों का मान सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया pic.twitter.com/DadIv8IB9y
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 30, 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




