ePaper

VIDEO: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बाद झारखंड में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

Updated at : 20 Jan 2024 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बाद झारखंड में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

सीएम की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ईडी की टीम आज उनसे पूछताछ करने पहुंची. सेंट्रल एजेंसी की ओर से हेमंत सोरेन के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई होती है, तो झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ सकती है.

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए पहली बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची है. ईडी की टीम के आने से पहले सत्तारूढ़ दलों के नेता और विधायक सीएम आवास पहुंचे और हेमंत सोरेन के साथ एकजुटता दिखाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता राज्य के अलग-अलग हिस्से से राजधानी रांची पहुंचे. सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर ये कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ खड़े हैं. हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी हो रही है. वहीं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी हो रही है. ईडी की टीम सीएम आवास में दाखिल हो चुकी है. एक अलग कमरे में हेमंत सोरेन और ईडी के अधिकारी मौजूद हैं, जहां जमीन खरीद-बिक्री मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछताछ हो रही है. ईडी की ओर से आठ समन भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसी से कहा था कि वे 20 जनवरी को 12 बजे आ सकते हैं. सीएम की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ईडी की टीम आज उनसे पूछताछ करने पहुंची. उम्मीद जताई जा रही है कि सेंट्रल एजेंसी की ओर से हेमंत सोरेन के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई होती है, तो झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ सकती है. प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ आनंद मोहन ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) की रिपोर्टर राजलक्ष्मी को बताया कि ईडी की पूछताछ का झारखंड की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा. आप भी देखें वीडियो…

Also Read: हेमंत सोरेन से पूछताछ : ईडी अफसरों से पहले झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे सीएम आवास, ऐसा था आक्रोश, देखें VIDEO
Also Read: Hemant Soren Interrogation LIVE: हेमंत सोरेन से लिपटकर रोने लगे इरफान, सीएम ने कहा- मैं कहीं नहीं जा रहा
Also Read: हेमंत सोरेन से लिपटकर रोने लगे इरफान अंसारी, सीएम ने कहा- मैं कहीं नहीं जा रहा, देखें VIDEO

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola