Live Updates

Hemant Soren ED Interrogation: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म, क्या-क्या हुआ, पढ़ें दिनभर के अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Hemant Soren Interrogation Update: ईडी के आठवें समन के बाद आखिरकार सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए राजी हो गए. हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन खुद ईडी ऑफिस नहीं गए, बल्कि उन्होंने ईडी के अधिकारियों को सीएम आवास बुलाया. ईडी के अधिकारी सुरक्षा के घेरे में शनिवार, 20 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचें. सीएम आवास के अंदर दाखिल होने से पहले ईडी अधिकारियों की गाड़ियों की भी जांच की गई. वहीं सीएम आवास के बाहर भी डीसी, एसएसपी सहित भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ को लेकर पल-पल यहां पढ़ें, जानें दिनभर क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

Hemant Soren Interrogation LIVE: भाजपा नेताओं के घर के बाहर भी बढ़ा दी गई सुरक्षा

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ मामले को लेकर जिस तरह से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है, उसे देखते हुए भाजपा नेताओं के घर के बाहर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Hemant Soren ED Interrogation: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म, क्या-क्या हुआ, पढ़ें दिनभर के अपडेट

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारियों की आज की पूछताछ खत्म हो गई है. ईडी के ऑफिसर्स की टीम मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकल चुकी है. अधिकारियों ने किसी से कोई बात नहीं की.

स्थिति सामान्य है, हम डरे हुए नहीं हैं : बन्ना गुप्ता

मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सब कुछ सामान्य है. हम डरे हुए नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. उन्हें कानून के मुताबिक काम करना चाहिए.

Hemant Soren LIVE: सीएम से पूछताछ जारी, ईडी के अधिकारियों ने मंगवाये दस्तावेज

सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज मंगाये हैं. सीएम से लंबी पूछताछ होने वाली है. ईडी के टीम अपने साथ आधे दर्जन से ज्यादा फाइलें और खाने पीने का समान लेकर आई है. सीएम आवास की सुरक्षा भी लगातार बढ़ाई जा रही है. अतिरक्त सीआरपीएफ के जवान बुलाए गए हैं.

Hemant Soren LIVE: सीएम आवास के बाहर सुरक्षा सख्त, महिला सुरक्षा बल की भी तैनाती

सीएम आवास की सुरक्षा धीरे-धीरे सख्त होते जा रही है. पहले से ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती थी. अब महिला सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है.

Hemant Soren ED Interrogation: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म, क्या-क्या हुआ, पढ़ें दिनभर के अपडेट

Hemant Soren LIVE: सीएम आवास के अंदर ईडी अधिकारी, बाहर हलचल

ईडी के अधिकारी सीएम आवास के अंदर हैं. अब तक हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू हो गई होगी. इधर सीएम आवास के बाहर हलचल है. एक तरफ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के समर्थन में जुटे हैं. दूसरी ओर खलबली यह भी है कि अंदर क्या हो रहा होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola