पुलिस ने 79़.10 एकड़ में अफीम की फसल नष्ट की

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

रांची पुलिस ने मंगलवार को अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हटिया़ रांची पुलिस ने मंगलवार को अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया. अभियान के दौरान तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम सहेदा, हुडवा, निचितपुर, रायडीह, देवगाई, भंडारटोली और सिरी में लगे 20 एकड़ में अफीम की अवैध फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया. रांची पुलिस तमाड़, बुंडू, राहे, सोनाहातू, नामकुम व दशम फाॅल थाना क्षेत्र में भी अवैध रूप से की गयी अफीम की खेती को ट्रैक्टर व ग्रास कटर मशीन से नष्ट की. बुंडू थाना क्षेत्र में 18 एकड़, तमाड़ थाना क्षेत्र में 19 एकड़, दशम फाॅल थाना क्षेत्र में छह एकड़, राहे थाना क्षेत्र में आठ एकड़, सोनाहातू थाना क्षेत्र में दो एकड़, नामकुम थाना क्षेत्र में 6.10 एकड़ में लगे अफीम की खेती नष्ट की गयी. पुलिस ने कुल 79़.10 एकड़ में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया. वन विभाग व सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में लगभग 59.10 एकड़ में अफीम की खेती की गयी थी. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर राज्य भर में अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola