नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 7:18 PM
विज्ञापन
Birsa Munda
स्कूल जाने के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग को अपरहण कर तीन माह तक यौन शोषण करने और छोटी जाति बोलकर घर से निकल देने के आरोपी पिता-पुत्र को बुधवार को इटकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
इटकी.
स्कूल जाने के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग को अपरहण कर तीन माह तक यौन शोषण करने और छोटी जाति बोलकर घर से निकल देने के आरोपी पिता-पुत्र को बुधवार को इटकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में इटकी के भंडरा गांव के रामेश्वर गोप व उसके पिता देवनाथ गोप पर नाबालिग के पिता ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया था. वादी ने जानकारी दी कि रामेश्वर गोप ने स्कूल जाने के क्रम में नाबालिग को अगवा कर चेन्नई ले गया था. तीन महीना तक यौन शोषण करने के बाद नाबालिग को अपने घर ले आया. आरोपी के पिता ने नाबालिग को घर से निकाल दिया. इसकी शिकायत इटकी पुलिस को की गयी. पुलिस ने नाबालिग को महिला मुखिया को सुपुर्द किया गया था. नाबालिग के साथ यौन शोषण और शादी से इनकार किये जाने के बाद अदालत में पॉक्सो एक्ट के तहत धारा 137(i) 64 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










