Ranchi News : मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे लोग, बरतें सावधानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 12:46 AM

विज्ञापन

सावधानी नहीं बरतनेवाले लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. लोग बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं.

विज्ञापन

रांची. बेमौसम बारिश की वजह से वातावरण में लगातार बदलाव हो रहा है. गर्मी के बाद अचानक बारिश के कारण ठंड का अहसास होने से लोगों की दिनचर्या भी बदल जा रही है. यही मौसमी बीमारी का कारण बन रहा है. सावधानी नहीं बरतनेवाले लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. लोग बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं. रिम्स में मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ बिंदे कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ी है. हर पांच में से दो मरीज सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या लेकर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा लंबी खांसी की समस्या वाले लोग आ रहे हैं. इधर, शिशु ओपीडी में भी बुखार, सर्दी-खांसी की समस्या वाले बच्चे को लेकर अभिभावक पहुंच रहे हैं. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पार्था ने बताया कि बदलते मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आते है, क्योंकि उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है. सावधानी बरतें – फ्रीज के खाद्य पदार्थ का उपयोग बंद करें – ताजा भोजन का उपयोग ही करें – बच्चों को सुबह और शाम में गर्म कपड़ा पहनायें – गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज दवा खाते रहें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola