कोल फील्ड मजदूर यूनियन को आगे बढ़ाने में एनके एरिया का बड़ा योगदान : विनय

डकरा वीआइपी क्लब में यूनियन के सम्मान समारोह का आयोजन
डकरा. एनके एरिया में कोल फील्ड मजदूर यूनियन शून्य से सफर की शुरुआत कर शिखर पर पहुंची है. इसमें क्षेत्र के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की मेहनत है. यही वजह है कि संगठन ने एक बोर्ड मेंबर और छह सेंट्रल कमेटी सदस्य एनके एरिया को देकर सम्मानित करने का काम किया है. ये बातें यूनियन से सीसीएल कल्याण समिति सदस्य और वरिष्ठ नेता विनय सिंह मानकी ने कही. वह बुधवार को डकरा वीआइपी क्लब में यूनियन के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा कि पूरे सीसीएल में एनके एरिया की सदस्यता संख्या सबसे अधिक है. 2025-2026 में सबसे अधिक सदस्य बनाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों को यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया. चूरी, डकरा, रोहिणी, केडीएच और पुरनाडीह के नवनियुक्त कमेटी में अध्यक्ष, सचिव को भी सम्मानित किया गया. सीसीएल उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, संगठन सचिव ध्वजाराम धोबी, केंद्रीय सदस्य अनूप रजक, इस्लाम अंसारी, रमेश सिंह, सूरज प्रधान मुंडा, राम उरांव ने कहा कि विनय सिंह मानकी के नेतृत्व में कंपनी कल्याण संबंधी कार्यों में पारदर्शिता लाकर बेहतर बनाने का काम करेगी. इसके पहले विनय सिंह को यूनियन द्वारा सम्मानित भी किया गया. बाद में क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी और महाप्रबंधक भी समारोह में शामिल हुए. महाप्रबंधक ने विनय सिंह को सुलझा हुआ नेता बताया. संचालन इस्लाम अंसारी और धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर अनिल कुमार ननकानी, सोनू राम, रविंदर गंझू, सोमनाथ मालिक, सुशांत कुमार विशोई, धनराज भोगता, सुशील चौधरी, लम्बोदर किशन, राजेन्द्र चौहान, अनिल जैन, रामप्रवेश नोनियां, बसंत भुइयां, सुरेन्द्र कुमार बैठा, जशीम अंसारी, श्रीकांत कुमार उरांव, राजेश कुमार, अभिजीत कुमार, रबिंदर बैठा, दीपक चौहान, अजय चौहान, मनमेंद्र दत्ता,जय मंगल सिंह, संजय गिरि, विनोद गंझू, विनोद सतनामी, आफताब आलम, प्रहलाद सिंह, सरिता सिंह भोगता, राजमणि कुमारी आदि मौजूद थे.
डकरा वीआइपी क्लब में यूनियन के सम्मान समारोह का आयोजन
2025-2026 में सबसे अधिक सदस्य बनाने पर यूनियन ने सम्मानित किया
चूरी, डकरा, रोहिणी, केडीएच व पुरनाडीह के अध्यक्ष, सचिव सम्मानित किये गये
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




