डॉक्टर से बनीं स्टार, पिंपल्स को ही बना लिया पहचान, ऐसी है Sai Pallavi की कहानी

Published by :Pushpanjali
Published at :09 May 2026 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Sai Pallavi

Sai Pallavi

Sai Pallavi Birthday Special: साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी आज 9 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. MBBS की पढ़ाई करने वाली साई ने बिना मेकअप और नैचुरल लुक से इंडस्ट्री में पहचान बनाई. उन्होंने 2 करोड़ रुपये का फेयरनेस क्रीम विज्ञापन भी ठुकरा दिया था.

विज्ञापन

Sai Pallavi Birthday Special: साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Sai Pallavi आज अपनी दमदार एक्टिंग, सादगी और बेबाक सोच की वजह से खास पहचान बना चुकी हैं. आज 9 मई 2026 को वह अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मी दुनिया में जहां ग्लैमर और मेकअप को सफलता का हिस्सा माना जाता है, वहीं साई पल्लवी ने अपने नैचुरल लुक और मजबूत उसूलों से अलग मुकाम हासिल किया है.

डॉक्टर बनने का सपना, फिर फिल्मों की ओर बढ़े कदम

साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ था. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई के बाद मेडिकल की पढ़ाई चुनी और जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री हासिल की. उन्होंने भारत में FMGE परीक्षा भी पास की, लेकिन मेडिकल प्रैक्टिस के बजाय अभिनय की दुनिया को अपना करियर बनाया. बचपन से ही डांस और एक्टिंग में उनकी रुचि थी.

बिना मेकअप और पिंपल्स के साथ बनीं स्टार

साई पल्लवी की सबसे बड़ी खासियत उनका नैचुरल अंदाज है. चेहरे पर पिंपल्स और दाग होने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को बदलने की कोशिश नहीं की. मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ में ‘मलार’ के किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस फिल्म में उनके सिंपल लुक और शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. साई पल्लवी अक्सर कहती हैं कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास में होती है.

2 करोड़ रुपये का विज्ञापन किया था रिजेक्ट

साई पल्लवी उस समय चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने फेयरनेस क्रीम के 2 करोड़ रुपये के विज्ञापन ऑफर को ठुकरा दिया था. उनका मानना है कि त्वचा का रंग इंसान की पहचान नहीं होता. उन्होंने साफ कहा था कि भारतीय रंगत को बदलने की जरूरत नहीं है. यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि मजबूत सोच वाली महिला के रूप में भी देखते हैं.

अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं साई

वर्क फ्रंट की बात करें तो साई पल्लवी हाल ही में हिंदी फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आई हैं. आने वाले समय में वह फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा वह अभिनेता Dhanush की अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद फिर चर्चा में, तंज भरे पोस्ट से मची खलबली

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola