पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद फिर चर्चा में, तंज भरे पोस्ट से मची खलबली
Pawan Singh Jyoti Singh
Jyoti Singh-Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा में है. ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट को लोग पवन सिंह पर तंज मान रहे हैं. दोनों के तलाक मामले को लेकर भी स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है.
Jyoti Singh-Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने नए विवाद को जन्म दे दिया है, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर दो ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि किसी महिला की बद्दुआ से ज्यादा उसके दिल की पीड़ा भी किसी के लिए भारी पड़ सकती है. वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “मौत से भी बदतर कुछ है- स्त्री की हाय”.


इन बयानों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि यह सीधे तौर पर पवन सिंह के लिए इशारा है. हालांकि इस मामले पर पवन सिंह की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
तलाक को लेकर पहले से चल रहा विवाद
गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच वैवाहिक रिश्तों में लंबे समय से तनाव चल रहा है. दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट का रुख भी किया है. खबरों के अनुसार, पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट की बात कही है, जबकि ज्योति सिंह अभी भी रिश्ते को बचाने और एक और मौका देने के पक्ष में हैं.
एलिमनी को लेकर भी चर्चा
बीते दिनों यह खबर भी सामने आई थी कि ज्योति सिंह ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग की है, हालांकि इस पर उन्होंने पॉडकास्ट में सफाई दी थी. इसके बावजूद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है.
बढ़ती चर्चाओं के बीच फैंस की नजरें
इस पूरे विवाद ने भोजपुरी फैंस के बीच भी हलचल बढ़ा दी है. लोग सोशल मीडिया पर लगातार दोनों के रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: 9 मई को टीवी पर धमाल मचाएगी आम्रपाली दुबे की फिल्म, ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का होगा प्रीमियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










