नए शिक्षा मंत्री ने BPSC TRE अभ्यर्थियों से किया रिक्वेस्ट, कहा- एक हफ्ते के भीतर होगी ठोस पहल

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

BPSC TRE-4: पटना में BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस की लाठियां भी उन्हें खानी पड़ी. लेकिन नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं को दूर किया जाएगा.

विज्ञापन

BPSC TRE-4: ‘टीआरई-4 प्रक्रिया में जहां भी समस्या है, उसकी पहचान कर समाधान निकाला जाएगा. एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी’. यह बात शिक्षा विभाग के नए मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कही. शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने टीआरई-4 से संबंधित आंदोलन को समाप्त करने का रिक्वेस्ट भी किया था.

पदभार ग्रहण वाले दिन ही अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

शुक्रवार को पटना की सड़क पर अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया था. एक तरफ रोड पर प्रदर्शन किया जा रहा था और दूसरी ओर नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पदभार ग्रहण कर रहे थे. ऐसे में नए शिक्षा मंत्री के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. लेकिन उन्होंने अभ्यर्थियों से फिलहाल आंदोलन रोकने और एक हफ्ते के भीतर ही समाधान निकालने का आदेश दिया.

शिक्षा विभाग में डेवलप होगा नया सिस्टम

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह भी कहा था कि अभ्यर्थियों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है. शिक्षा विभाग में ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ विकसित किया जाएगा, ताकि विभिन्न कार्यों के लिए बार-बार विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़े. इस तरह से एक हफ्ते में बीपीएससी टीआरई-4 के अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर क्या कुछ एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

चिराग पासवान ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ी निंदा की थी. चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा था, ‘बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है’.

आगे यह भी कहा, ‘लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज मांगों को रखने का अधिकार है. शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से अधिसूचना जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है.’

यह भी लिखा कि ‘सरकार एवं प्रशासन को चाहिए कि अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द TRE 4.0 की अधिसूचना जारी करे और युवाओं के भविष्य और उनके धैर्य का सम्मान करे. साथ ही अभ्यर्थियों से भी आग्रह की कल ही सरकार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है , ऐसे में थोड़ा समय दें और धैर्य रखें. सरकार जरूर सकारात्मक पहल करेगी.’

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन