पटना में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध मकान निर्माण, ठेकेदार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
दीघा थाना क्षेत्र
पटना में आवास बोर्ड की कीमती जमीन पर अवैध तरीके से मकान निर्माण का मामला सामने आया है. दीघा पुलिस ने इस मामले में एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब मकान मालिक की तलाश में जुटी है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna News : पटना में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध तरीके से मकान निर्माण कराने के मामले में दीघा पुलिस ने ठेकेदार प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठेकेदार नकटा दियारा निवासी चांदी राय का पुत्र है. पुलिस के अनुसार घुड़दौड़ रोड स्थित आवास बोर्ड की जमीन पर बिना अनुमति के मकान का निर्माण कराया जा रहा था.
आवास बोर्ड के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले को लेकर आवास बोर्ड के एसडीओ की ओर से दीघा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
मकान मालिक की तलाश में पुलिस
दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवास बोर्ड की जमीन पर बिना अनुमति के मकान का निर्माण कराया जा रहा था. मामले में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसके कहने पर आवास बोर्ड की जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था.
निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच
पुलिस के अनुसार मामले में निर्माण कार्य से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आवास बोर्ड की जमीन पर निर्माण के लिए किस स्तर पर अनुमति ली गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










