पटना: घर में घुसकर वार्ड सदस्य से मारपीट, हाथ तोड़ा, चेन और नकदी लूटने का आरोप
धनरूआ थाना
पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में महिला वार्ड सदस्य के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है. महिला सदस्य की बायीं कलाई टूट गई और चेन व नकदी भी छीन ली गई.
Patna News : मसौढ़ी के धनरुआ थाना स्थित बुधरामचक गांव में घर में घुसकर महिला वार्ड सदस्य के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार व लूटपाट का मामला सामने आया है. पभेड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 की सदस्य गौरी देवी ने चार लोगो के बिरूध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार सोमवार की शाम गांव के ही नरेश प्रसाद, उसके पुत्र सिकंदर व चंदन तथा लीला देवी उनके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे.आरोप है कि सभी अपने हाथों में डंडे व हथियार लेकर रखे थे.इधर आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गौरी देवी के साथ मारपीट की, जिसमें उनकी बायीं कलाई टूट गई. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने गौरी देवी के गले से सोने की चेन व नकदी भी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर ली है व पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










