नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन, नशे से दूर रहने का एनसीसी कैडेट्स ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद एनसीसी सदस्य

एसएमडी कॉलेज, पुनपुन में एनसीसी इकाई द्वारा नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन किया गया. कैडेट्स ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी में एसएमडी कॉलेज, पुनपुन में सोमवार को एनसीसी इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन किया गया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई. कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे.

नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. मधुरेंद्र ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है. युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है.

सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं एनसीसी कैडेट्स

एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और नेतृत्व के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने में कैडेट्स प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं.

नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया. कैडेट्स ने समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने की प्रतिबद्धता जताई.


विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन