भोजपुर से जीरो माइल लाई जा रही शराब की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

कार से बरामद शराब

पटना के एम्स गोलंबर के पास उत्पाद विभाग ने भोजपुर से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है. 1000 टेट्रा पैक, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है, को जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna News : भोजपुर से पटना के जीरो माइल लाई जा रही शराब की खेप को उत्पाद विभाग की टीम ने एम्स गोलंबर के पास बरामद कर लिया. टीम ने कार से 1000 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कार चालक काजू कुमार को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है.

जीरो माइल पर होनी थी शराब की डिलीवरी

उत्पाद विभाग के अनुसार, काजू कुमार कार में टेट्रा पैक शराब लेकर भोजपुर से पटना आ रहा था. उसे जीरो माइल पहुंचकर शराब की खेप किसी दूसरे व्यक्ति को सौंपनी थी. एम्स गोलंबर के पास उत्पाद विभाग की टीम ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद हुई.

पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क की जानकारी

गिरफ्तार काजू कुमार भोजपुर का रहने वाला है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे भोजपुर में शराब से भरी कार दी गई थी और जीरो माइल पहुंचाने के लिए कहा गया था. उसे बताया गया था कि जीरो माइल पहुंचने के बाद एक व्यक्ति उससे संपर्क कर शराब की खेप ले लेगा.

अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पूछताछ के दौरान काजू ने कुछ लोगों के नाम की जानकारी उत्पाद विभाग को दी है. इसके आधार पर टीम शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन