PHOTOS : पटना के इस घाट पर बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर की जाती है गंगा महाआरती, तस्वीरों से देखिए

Updated:
1 / 5
पटना के गांधी घाट पर अब बनारस और हरिद्वार की तरह भव्य गंगा महाआरती का आयोजन होता है. हर शनिवार और रविवार शाम को होने वाली इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस आयोजन से नई पीढ़ी गंगा के महत्व से जुड़ रही है.
फुल स्क्रीन में देखें

पटना एनआईटी घाट पर गंगा आरती के दौरान जुटे लोग

पटना के गांधी घाट पर अब बनारस और हरिद्वार की तरह भव्य गंगा महाआरती का आयोजन होता है. हर शनिवार और रविवार शाम को होने वाली इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस आयोजन से नई पीढ़ी गंगा के महत्व से जुड़ रही है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 5
हर शनिवार व रविवार को ही गंगा आरती का आयोजन
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा आरती के दौरान भक्तिमय हुआ वातावरण

हर शनिवार व रविवार को ही गंगा आरती का आयोजन

बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर अब राजधानी पटना के गांधी घाट पर शनिवार और रविवार की शाम छह बजे से गंगा महाआरती की जाती है. इस महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आरती में शामिल होने आते हैं.

3 / 5
बढ़-चढ़कर गंगा आरती में भाग लेते हैं युवा
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा आरती के दौरान बैठे लोग

बढ़-चढ़कर गंगा आरती में भाग लेते हैं युवा

इस आयोजन में युवाओं की बड़ी भागीदारी होती है. नई पीढ़ी के युवाओं को भी गंगा के महत्व से रूब-रू कराया जाता है. यही वजह है कि पटना में भी गंगा घाट पहले की तुलना में ज्यादा साफ नजर आने लगे हैं. साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी गंगा आरती का अपना एक अलग महत्व है.

4 / 5
हर-हर गंगे से गूंजा एनआईटी घाट
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा महाआरती में जुटे लोग

हर-हर गंगे से गूंजा एनआईटी घाट

पटना के एनआईटी घाट पर गंगा आरती के दौरान युवाओं ने जोर-जोर से हर-हर गंगे के नारे लगाये. इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा. चारों तरफ नमामि गंगे, हर-हर गंगे की आवाज सुनाई दे रही.

5 / 5
गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा आरती में शामिल होते श्रद्धालु

गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

एनआईटी घाट पर शाम के समय गंगा आरती का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है. इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है. गंगा की लहरों के बीच दीपों की रोशनी घाट की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. आरती में श्रद्धालु मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन