झारखंड : निर्मल महतो की जयंती आज, उत्सव के रूप में मनायेगी आजसू

Updated at : 25 Dec 2023 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : निर्मल महतो की जयंती आज, उत्सव के रूप में मनायेगी आजसू

केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि पार्टी राज्य के सभी गांवों, पंचायतों, प्रखंडों, विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में सभा का आयोजन करेगी. इस दौरान निर्मल महतो की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो की जयंती 25 दिसंबर को है. उनकी जयंती को आजसू पार्टी राज्य भर में जन्मोत्सव के रूप में मनायेगी. यह उनकी 73 वीं जयंती है. केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि पार्टी राज्य के सभी गांवों, पंचायतों, प्रखंडों, विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में सभा का आयोजन करेगी. इस दौरान निर्मल महतो की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जायेगा.

दहेज के लिए प्रताड़ित करने और धोखाधड़ी के आरोप में केस

हिंदपीढ़ी निवासी एक महिला की शिकायत पर महिला के पति मो ताहा और ससुराल सहित अन्य लोग नेशार अहमद, बदरू निशा, नौशाद अहमद, अंबिया परवीन, शाहीन परवीन के खिलाफ के खिलाफ केस हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज किया गया है. महिला ने सभी पर धोखा में रखकर शादी करने और शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगायी है. महिला के अनुसार उसका निकाह 19 नवंबर 2022 को हुसैनाबाद निवासी मो ताहा के साथ हुआ था. शादी के दौरान दहेज के रूप में कार सहित अन्य सामान दिया गया था. शादी में करीब 20 लाख खर्च हुए थे. एक दिसंबर 2022 को महिला को पति पत्नी को अपने घर में छोड़कर इंदौर चले गये. जिसके बाद महिला को उससे ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे. तब महिला अपने भाई के साथ वापस आठ दिसंबर को हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर आ गयी. लेकिन बाद में 15 जनवरी 2023 को महिला के ससुरालवाले उसे वापस अपने साथ ले गये. यहां कुछ दिनों तक रहने के बाद महिला को उसके पति अपने साथ 26 फरवरी 2023 को इंदौर ले गये. जहां महिला को उसके पति ने प्रताड़ित किया. महिला को दहेज के रूप में बड़ी कार लाने के लिए कहा गया इसके साथ ही पांच लाख रुपये दहेज के रूप में मांग की गयी. महिला के अनुसार बाद में ताहा दुबई चला गया. महिला के अनुसार शादी के पहले महिला को बताया गया था मो ताहा पेशे से इंजीनियर है और वह इंदौर में नौकरी करता है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं.

Also Read: रांची के घरों से चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola