Court News : पीएलएफआइ एरिया कमांडर सहित नौ साक्ष्य के अभाव में बरी

Updated:
विज्ञापन

मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप (तमाड़) में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करने का मामला

विज्ञापन

रांची. मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप (तमाड़) में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करने के मामले में पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मंगल पांडेय सहित नौ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. उन्हें अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत से बरी किया गया. मामला चार मार्च 2016 का है. मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के कर्मचारी के बयान पर तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि चार मार्च 2016 की रात 11:45 बजे तीन मोटरसाइकिल से छह लोग और पैदल आठ लोग मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के बैरियर में घुस गये थे. उसमें कुछ लोग हथियार से लैस थे. बैरियर में घुसते ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी का मोबाइल छीनकर पूछने लगे कि इंचार्ज कौन है. पूछताछ के दौरान ही उनमें से कुछ लाेगों ने कैंप में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, लेकिन अनुसंधान के दौरान तमाड़ पुलिस को पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मंगल पांडेय सहित अन्य लोगों का नाम पता चला था. जिसके बाद तमाड़ पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सहित अन्य सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola