ranchi news : रिनपास के सभी पुराने भवन गिरा कर नये भवन बनाये जायेंगे : डॉ इरफान अंसारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 12:51 AM

विज्ञापन

ranchi news : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रिनपास रांची की पहचान है. यहां वैसे लोगों का इलाज होता है, जिनको कोई नहीं पूछता है.

विज्ञापन

रांची. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रिनपास रांची की पहचान है. यहां वैसे लोगों का इलाज होता है, जिनको कोई नहीं पूछता है. इस संस्थान को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह दिलायेंगे. मंत्री सोमवार को संस्थान परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि सेवा भावना से काम करें. स्वास्थ्य विभाग टीम वर्क से काम कर रहा है. तीन साल में स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी बदलाव हुआ है. हम लोगों के दिलों तक पहुंचने का काम कर रहे हैं. यहां के सभी पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाया जायेगा. इस संस्था को अच्छी तरह चलायेंगे. समारोह में मरीज, विद्यार्थी और कर्मियों के बीच कई तरह की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

100वें साल पर होगा भव्य कार्यक्रम

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान का 100वां साल पूरा होने जा रहा है. इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन होना चाहिए. तीन-चार दिनों का कार्यक्रम सितंबर में कराया जाना चाहिए. किसी भी संस्थान का 100 साल पूरा होना उपलब्धि है.

राज्य का गौरव है रिनपास

कांके के विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि रिनपास राज्य का गौरव है. इसको और बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए जो भी सहयोग होगा, किया जायेगा. इसके लिए मिलजुल कर काम करने की जरूरत है. संस्थान की निदेशक डॉ जयति सिमलई ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में अपोलो अस्पताल के सईद अंसारी, पूर्व निदेशक डॉ अमूल रंजन सिंह, डॉ अशोक प्रसाद, डॉ अशोक कुमार नाग, डॉ विनोद, डॉ मनीषा किरण, डॉ सिद्धार्थ सिन्हा, डॉ अभिषेक, डॉ पीके सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola