नक्सलियों का भारत बंद आज, झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट
साथ ही रेलवे ट्रैक या सरकारी संपत्ति पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में जिन इलाके में सरकारी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं.
रांची : भाकपा माओवादियों की ओर से घोषित 22 दिसंबर के ‘भारत बंद’ को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. पुलिस अधिकारियों को खुफिया विभाग से सूचना मिली है कि बंद के दौरान नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में हमला कर सकते हैं. इसलिए पुलिस अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी तरह का लूज मूवमेंट नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसकी भी आशंका है कि नक्सली बंद के दौरान पुलिस पिकेट, कैंप, पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा स्कॉट वाहन को निशाना बना सकते हैं.
साथ ही रेलवे ट्रैक या सरकारी संपत्ति पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में जिन इलाके में सरकारी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं. गौरतलब है कि बंद को सफल बनाने के लिए नक्सलियों की ओर से 16 दिसंबर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान नक्सलियों ने कोल्हान सहित अपने प्रभाव वाले इलाकों में पोस्टरबाजी भी की है.
Also Read: झारखंड: नक्सल मुक्त की राह पर कुरूमगढ़ का इलाका, माओवादी रंथु उरांव को घेरने में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










