Ranchi News: नैक टीम आज से सीयूजे का निरीक्षण करेगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 12:14 AM
Ranchi News : सीयूजे का नैक द्वारा 20 फरवरी से निरीक्षण किया जायेगा. टीम के सभी सदस्य चेरी-मनातू व ब्रांबे स्थित परिसर का भ्रमण करेंगे.
रांची. सीयूजे का नैक द्वारा 20 फरवरी से निरीक्षण किया जायेगा. टीम के सभी सदस्य चेरी-मनातू व ब्रांबे स्थित परिसर का भ्रमण करेंगे. इसके लिए विवि में तैयारी पूरी कर ली गयी है. टीम के सभी सदस्य रांची पहुंच गये हैं. नैक की टीम दूसरी बार निरीक्षण करने विवि पहुंच रही है. इससे पूर्व नैक द्वारा विवि को बी ग्रेड मिला है.
स्थायी परिसर में शिफ्ट हो गया है विवि
वर्ष 2009 में स्थापित यह विवि अब स्थायी परिसर में शिफ्ट हो गया है. यहां आधारभूत संरचना के साथ 27 अत्याधुनिक प्रयोगशाला, भाषा लैब, कंप्यूटर लैब आदि का निर्माण किया गया है. यहां 18 यूजी-पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स चल रहे हैं. जिसमें नयी शिक्षा नीति के साथ चार वर्षीय यूजी व दो वर्षीय पीजी कोर्स संचालित हैं. विवि में 2009 में 20 विषयों में पांच इंटीग्रेटेड यूजी-पीजी कोर्स, 20 विषयों में पीजी कोर्स, नौ स्कूल और 25 विभागों में 22 विषयों में डॉक्टरेट कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विवि में वर्तमान में 135 नियमित शिक्षक हैं. 3016 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं.
935 शोध पत्र प्रकाशित हुए
विवि में 935 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं. इनमें स्कोप्स एच इंडेक्स पांच हैं और वेब ऑफ साइंस इंडेक्स 47 हैं. उन्हें आठ पेटेंट भी प्रदान किये गये हैं. संकाय सदस्यों द्वारा पांच पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं. 32 शोध पुरस्कार भी दिये गये हैं. विवि को आइसीएआर, डीबीटी और यूजीसी आदि से 20 करोड़ रुपये अनुसंधान अनुदान के साथ-साथ दो करोड़ रुपये परमर्श अनुदान राशि प्राप्त हुई है. विवि के दूसरे चरण के विकास के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पास 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है. विवि में 80 कक्षाओं के साथ एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन और एक मल्टीमीडिया स्टूडियो भी स्थापित किये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










