ePaper

MS Dhoni Viral PIC: झारखंड की शान महेंद्र सिंह धौनी का नया अवतार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो

Updated at : 03 Feb 2023 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Viral PIC: झारखंड की शान महेंद्र सिंह धौनी का नया अवतार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो

टीम इंडिया को शीर्ष पर पहुंचाने वाले क्रिकेटर के खेल के तो लोग दीवाने हैं ही, इससे हटकर वह कुछ करते हैं, तो लोग उसे भी पसंद करते हैं. धौनी को फौजी के रूप में सब देख चुके हैं. सबके प्रिय माही का वो डायलॉग आप भी आज तक नहीं भूले होंगे, जिसमें वो कहते हैं- हम किसी के माही वाही नाहीं, हमका चाही बदला.

विज्ञापन

MS Dhoni Viral PIC: महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) रांची ही नहीं झारखंड की आन-बान और शान हैं. रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर कैप्टन कूल को आपने अब तक कई अवतार में देखा होगा. उनके फैंस उनके हर रूप को पसंद करते हैं. टीम इंडिया को शीर्ष पर पहुंचाने वाले इस क्रिकेटर के खेल के तो लोग दीवाने हैं ही, इससे हटकर अगर वह कुछ करते हैं, तो लोग उसे भी काफी पसंद करते हैं. धौनी को फौजी के रूप में हम सब देख चुके हैं. सबके प्रिय माही का वो डायलॉग आप भी आज तक नहीं भूले होंगे, जिसमें वो कहते हैं- हम किसी के माही वाही नाहीं, हमका चाही बदला.

IPL से पहले एमएस धौनी का नया अवतार

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League – IPL) से पहले कैप्टन कूल एमएस धौनी का नया अवतार सामने आया है. इसमें महेंद्र सिंह धौनी एक पुलिस वाला के रूप में दिख रहे हैं. उन्हें ट्रैफिक पुलिस के रूप में देखा जा रहा है. माही का ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल (MS Dhoni Viral Photo) हो रहा है. आखिर क्या है माही के पुलिस बनने का राज.

खाकी वर्दी में महेंद्र सिंह धौनी

आइए, हम आपको बताते हैं कि इसका राज क्या है. बताया जा रहा है कि माही ने एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए खाकी वर्दी पहनी है. खाकी वर्दी पहने धौनी के बायीं हाथ में पुलिस वाला डंडा है, तो दायीं हाथ से उन्होंने अपनी पिस्तौल को संभाल रखा है. यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

Also Read: MS Dhoni Retirement Plan: पोल्ट्री फार्मिंग के मैदान में महेंद्र सिंह धौनी, झाबुआ के विनोद को दिया 2000 कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर
रांची में साक्षी के साथ टी-20 मैच देखने पहुंचे थे एमएस धौनी

उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी 2023 को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गये टी-20 मैच देखने के लिए महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धौनी के साथ पहुंचे थे. उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की थी. कप्तान हार्दिक पंड्या ने माही भाई की जमकर तारीफ की थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola