Ranchi News : कुलपति के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों का आंदोलन समाप्त

Updated:
विज्ञापन

मेस वार्डन नियुक्त, अब छात्र प्रतिनिधि भी करेंगे मेस की निगरानी

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) के यूजी हॉस्टल के मेस के खाना में मरा हुआ चूहा मिलने से आक्रोशित विद्यार्थियों का हंगामा दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. हालांकि देर शाम कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास व डीएसडब्ल्यू डॉ अनुराग लिंडा से आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. साथ ही मेस को शाम से ही खोल दिया गया. कुलपति ने मेस इंचार्ज को बुलाकर सख्त निर्देश दिया. भविष्य में शिकायत नहीं मिलने की चेतावनी दी. कुलपति ने खाना में मरा चूहा मिलने की शिकायत की पूरे मामले की जांच का जिम्मा डीएसडब्ल्यू डॉ अनुराग लिंडा को दिया है. वहीं कुलपति ने हॉस्टल में मेस वार्डन की नियुक्ति कर दी है. साथ ही निगरानी के लिए चार छात्र प्रतिनिधि रखने की स्वीकृति दी है. जो नाश्ता, खाना की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे व मेस वार्डन को जानकारी देंगे. इसके अलावा कुलपति ने ग्रीवांस पोर्टल को भी अपडेट कराया. जिसमें विद्यार्थी किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं. विद्यार्थियों द्वारा हॉस्टल में गंदगी की शिकायत पर रात में डीएसडब्ल्यू ने स्वयं इसकी जांच की व तत्काल सफाई करा देने की बात कही. कुलपति ने विद्यार्थियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट मामले में भी जांच का निर्देश दिया है. इधर रात में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट में घायल विद्यार्थियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. जबकि रात में ही कांके पुलिस द्वारा थाना लाये सुरक्षाकर्मी को मंगलवार को छोड़ दिया गया.

स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के लिए टीम भेजी

इधर सीयूजे में घटिया खाने व खाना में मरा चूहा मिलने की शिकायत के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संज्ञान लिया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को जांच के लिए विवि भी भेजा. टीम के सदस्य जांच के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्री को सौंपेंगे. स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी भी शामिल हैं. टीम ने मशाला के कुछ पैकेट जब्त किये हैं, जो एक्सपायर्ड हो चुके हैं. वहीं किचन में हाइजीन की कमी पायी गयी है. अधिकारियों ने मेस मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola