Weather News : सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर, ठंड से राहत

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

अगले पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं

विज्ञापन

रांची. झारखंड के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है. राज्य भर में सबसे कम तापमान चतरा में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह में हल्का कोहरा व धुंध छाया रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक व पिछले 24 घंटे में 0.3 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक तो रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी रही. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

क्या रहा शहरों का शनिवार को तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतम

रांची–30.2–14.0मेदिनीनगर–31.8–12.5

बोकारो–29.5–11.6सरायकेला–34.5–18.1

गोड्डा–28.1–15.9खूंटी–30.4–13.3

चतरा–28.1–10.2हजारीबाग–28.5–14.0

गढ़वा–32.0–13.0

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola