Ranchi News : फ्लाइओवर को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

डीसी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष अजय तिर्की के नेतृत्व में मंगलवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री को सिरमटोली कनेक्टिव फ्लाइओवर को लेकर ज्ञापन सौंपा. डीसी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. इसके बाद अजय तिर्की सिरमटोली के पास निर्माण करा रहे इंजीनियरों से भी मिले. कहा, आश्वासन मिला है कि फ्लाइओवर निर्माण में सरना स्थल की 10 फीट अधिग्रहित होनेवाली जमीन को नहीं लिया जायेगा. अब सरना शोभायात्रा में किसी को परेशानी नहीं होगी. डीसी को ज्ञापन सौंपने वालों में रूपचंद तिर्की, नसीम, प्रकाश हंस, झरिया उरांव, रोहित हंस, रंजन मुंडा, अजीत उरांव, गहना कच्छप सहित अन्य शामिल थे.

लैंपस-पैक्स कर्मियों के लिए सेवा शर्त नियमावली बने : संघ

रांची. झारखंड लैंपस-पैक्स कर्मचारी संघ ने सरकार से सेवा शर्त नियमावली बनाने की मांग की है. राजधानी के शहीद मैदान में हुई बैठक के बाद संघ ने मंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया. जिसमें लैंपस-पैक्स में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन या मानदेय का भुगतान सरकार स्तर से करने, सहकारिता विभाग में होने वाली बहालियों में लैंपस-पैक्स कर्मियों को 50 फीसदी तक आरक्षण, जीवन बीमा व भविष्य निधि की सुविधा, 25 लाख रुपये कार्यशील पूंजी देने व किसानों की ऋण माफी के बाद प्रमाण पत्र देने की मांग सरकार से की गयी है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार दत्ता ने जीतनाथ बेदिया को जिला अध्यक्ष बनाया. मौके पर आबिद अली, चंदन सिंह देव, आशुतोष पॉल, रविदास, बैजनाथ ठाकुर, रणधीर केसरी, चंद्र मोहन महतो, रघु पाहन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola