उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक कॉलेज शासी निकाय की बैठक में हुए कई निर्णय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2025 7:43 PM
महाविद्यालय के अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई.
डकरा. उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक महाविद्यालय डकरा के शासी निकाय की बैठक महाविद्यालय के अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में महविद्यालय के सचिव सह रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विषय के विभागाध्यक्ष /सोशल सांइस डीन डॉ परवेज हसन, महाविद्यालय के प्रार्चाय डॉ प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो उमा कुमारी सिंह व विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक शामिल हुए. बैठक में महाविद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, समाजशस्त्र विषयों में तथा तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन देने के लिए प्राचार्य को अधिकृत किया गया, मनोविज्ञान विषय में सम्बद्धन के लिए भी प्राचार्य को अधिकृत किया गया. वहीं शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमति दी गई. महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी में छेड़छाड करनेवाले पर प्राचार्य को प्रशासनिक कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया गया. अगले वर्ष से मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों को कक्षा संचालित कर जाने पर सहमति प्रदान की गयी. नैक का कार्य कराने के लिए प्राचार्य को अधिकृत किया गया, महाविद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों शासी निकाय के पदाधिकारियो को इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










