संडे ड्यूटी मामले में अपनी बात से पीछे हट रहा प्रबंधन : मोर्चा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2025 8:31 PM

विज्ञापन

एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार शाम को संयुक्त मोर्चा नेताओं के साथ कार्यालय कर्मियों की बैठक हुई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा.

एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार शाम को संयुक्त मोर्चा नेताओं के साथ कार्यालय कर्मियों की बैठक हुई. जिसमें संडे ड्यूटी में कटौती करने के निर्णय को प्रबंधन द्वारा मनमानी करने और क्षेत्र में औद्योगिक संबंध खराब करने का प्रयास बताया गया. नेताओं ने कहा कि सलाहकार समिति की बैठक में यह पहले ही तय हो चुका है कि संडे ड्यूटी को पूर्व की भांति चलाया जायेगा. इसमें किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया जायेगा. इस निर्णय के बाद भी संबंधित अधिकारी अपने बात से पीछे हटते हुए एक तरफ जहां मजदूरों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र को आंदोलन में झोंकने का काम किया जा रहा है. कहा गया कि निर्णय नहीं बदला गया तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा. इस अवसर पर गोल्टेन प्रसाद यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राघो चौबे सहित सभी कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

05 डकरा 01, बैठक में शामिल मोर्चा के सदस्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola