Football : असम व मुंडा ब्रदर्स के बीच फाइनल आज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2025 9:06 PM

विज्ञापन

महाराजा मदरा मुंडा चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल

विज्ञापन

रांची.

बीएडीआरएफसी असम और मुंडा ब्रदर्स के बीच महाराजा मदरा मुंडा चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल का फाइनल शुक्रवार को खेला जायेगा. गुरुवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में एडीआरएफसी असम ने टाइब्रेकर में बीपीएसएस दुबलिया का 5-4 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए डेविड को नेवरी पंचायत समिति के मदन महतो और पंकज कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. मुंडा ब्रदर्स की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. शुक्रवार को होनेवाले फाइनल के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola