ePaper

Lok Sabha Election: निष्पक्ष चुनाव को लेकर झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों की बैठक, रोड मैप तैयार

Updated at : 18 Mar 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election: निष्पक्ष चुनाव को लेकर झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों की बैठक, रोड मैप तैयार

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों ने सोमवार को बैठक की. इसमें रोड मैप तैयार किया गया.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: रांची-लोकसभा चुनाव 2024 की 16 मार्च को घोषणा होने के साथ ही इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने की कवायद शुरू हो गयी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर भी एक्सरसाइज की जा रही है. रोड मैप तैयार किया गया है. सोमवार को झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर बैठक की. झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व बिहार के अफसरों के साथ बैठक कर रोड मैप तैयार किया गया है, ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके.

झारखंड समेत पांच सीमावर्ती राज्यों के आलाधिकारियों ने किया मंथन
झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को बैठक हुई. इसमें निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण‍लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराने को लेकर मंथन किया गया. बैठक में झारखंड समेत पांच सीमावर्ती राज्यों के आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

लोकसभा चुनाव को लेकर बनाया रोड मैप
झारखंड समेत पांच सीमावर्ती राज्यों जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की. इसमें उन बिंदुओं पर विमर्श किया गया, जो लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोड मैप बनाया गया. झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि इसके लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष है. नोडल अधिकारी हैं. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं हैं.

सुरक्षा के हर पहलू पर बैठक में हुआ विचार विमर्श
झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बैठक में चर्चा की गयी. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि के हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया. नक्सली, अपराधी, वारंटी, चेकनाका पर सुरक्षा समेत बॉर्डर पर सख्ती को लेकर मंथन किया गया. सीमावर्ती राज्यों के बॉर्डर इलाके में कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया, ताकि चुनाव के दौरान अवांछित तत्व गड़बड़ी नहीं कर सकें. इनसे सख्ती से निबटा जा सके.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola