28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Lok Sabha Election: झारखंड में 21,67,270 युवा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट, इनमें सर्वाधिक 11,02,903 युवतियां

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में 21,67,270 युवा मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे. इनमें सर्वाधिक 11,02,903 युवतियां हैं. इस चुनाव में कुल 2,53,86,152 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Lok Sabha Election 2024: रांची-लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में कुल 2,53,86,152 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 21,67,270 युवा मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे. इनमें युवकों से अधिक युवतियां हैं. मतदाता सूची के मुताबिक 18 से 22 वर्ष तक के 21,67,270 युवा मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे. इनमें 10,64,282 युवक व 11,02,903 युवतियां हैं. इनके अलावा 85 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे.

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोटर्स
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं. इनमें सर्वाधिक मतदाता धनबाद संसदीय क्षेत्र में हैं. यहां 22.45 लाख से अधिक वोटर्स सांसद चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार झारखंड में सबसे कम मतदाता खूंटी संसदीय क्षेत्र में है. यहां 13.10 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे. इसके अलावा सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 14.28 लाख व लोहरदगा में 14.21 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालेंगे. शेष सभी संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 15 लाख से अधिक है.

झारखंड में कुल वोटर्स 2,53,86,152
चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,86,152 है. इसमें से 1,29,37,458 पुरुष व 1,24,48,225 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 469 है. मतदाता सूची में शामिल 18 से 22 वर्ष तक के 21,67,270 युवा मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 10,64,282 मतदाता युवा व 11,02,903 युवतियां हैं. इनमें अलावा 85 थर्ड जेंडर के मतदाता भी पहली बार वोट डालेंगे.

लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का संख्या
संसदीय क्षेत्र @ मतदाता
राजमहल @ 16,75,973
दुमका @ 15,65,623
गोड्डा @ 19,88,955
चतरा @ 16,65,307
कोडरमा @ 21,81,244
गिरिडीह @ 18,33,106
धनबाद @ 22,45,623
रांची @ 21,51,048
जमशेदपुर @ 18,34,087
सिंहभूम @ 14,28,652
खूंटी @ 13,10,853
लोहरदगा @ 14,21,695
पलामू @ 22,21,769
हजारीबाग @ 19,11,709

लोकसभा सीट-सांसद
राजमहल – विजय हांसदा
दुमका – सुनील सोरेन
गोड्डा – डॉ निशिकांत दुबे
सिंहभूम- गीता कोड़ा
कोडरमा – अन्नपूर्णा देवी
रांची – संजय सेठ
जमशेदपुर – विद्युत वरण महतो
खूंटी- अर्जुन मुंडा
लोहरदगा – सुदर्शन भगत
पलामू- विष्णु दयाल राम
हजारीबाग- जयंत सिन्हा
चतरा-सुनील कुमार सिंह
धनबाद-पीएन सिंह
गिरिडीह-चंद्रप्रकाश चौधरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें