ePaper

Jharkhand Politics: लक्ष्मीकांत वाजपेयी फिर बनाए गए बीजेपी के झारखंड प्रभारी

Updated at : 05 Jul 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत वाजपेयी

लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Jharkhand Politics: लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बीजेपी का झारखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले भी उन्हें पार्टी का झारखंड प्रभारी बनाया गया था.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: रांची-लक्ष्मीकांत वाजपेयी को फिर बीजेपी का झारखंड प्रभारी बनाया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड समेत विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इसकी अधिसूचना जारी की गयी है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और सह प्रभारी हो चुके हैं नियुक्त

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गयी है. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड प्रभारी नियुक्त करने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया, वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है. वे लगातार झारखंड का दौरा भी कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को झारखंड दौरे पर हैं.

कौन हैं लक्ष्मीकांत वाजपेयी


भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड प्रभारी बनाया है. विधानसभा चुनाव से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. 20 जुलाई 1951 को मेरठ में जन्मे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 1977 में बीजेपी के युवा मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था. 1980 से 1987 तक वे मेरठ जिले के महासचिव पद पर रहे. 1984 से 1986 तक यूपी में बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर रहे. वे मेरठ से चार बार विधायक रह चुके हैं. 2012 से 2014 तक वे यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.

Also Read: झारखंड : बीजेपी आज से शुरू करेगी एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा होंगे शामिल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola