Education News : कृष्णा सोबती का लेखन संघर्ष का लेखन है : डॉ मुंडा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 5:09 PM

विज्ञापन

रविंद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता के हिंदी विभाग में आयोजित एकदिवसीय सेमिनार का समापन हो गया. इसका विषय था: कृष्णा सोबती :सृजन और चिंतन.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). रविंद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता के हिंदी विभाग में आयोजित एकदिवसीय सेमिनार का समापन हो गया. इसका विषय था: कृष्णा सोबती :सृजन और चिंतन. इस सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता के तौर मौजूद डीएसपीएमयू, रांची के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जिंदर सिंह मुंडा ने कहा कि हिंदी महिला कथाकारों में कृष्णा सोबती का लेखन आज के समय और संत्रासों के बीच विशिष्ट और संघर्ष का लेखन है. वह अपनी रचना संसार में नारी जीवन की विसंगतियों के चित्रणों के साथ-साथ नारी की निजता, एवं वैयक्तिकता को स्थापित करने वाली संवेदनशील कथाकार हैं. इस सेमिनार की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो दामोदर मिश्र ने की व इतिहासकार हितेंद्र पटेल समेत कई विद्वान प्राध्यापक भी शामिल हुए. लगभग 500 प्रतिभागियों ने अपना आलेख वाचन किया. इस अवसर पर रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के साहित्यिक आदान-प्रदान के बहाने भाषा-साहित्य एवं संस्कृति के संवर्द्धन पर सकारात्मक चर्चा हुई. रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ ऋषि कुमार ने इस साझा कार्यक्रम पर बल देते हुए कहा कि साहित्य के बहाने दोनों राज्यों की साहित्यिक ,सांस्कृतिक वातावरण एवं सद्भावना बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola